भाजपा नेता बोले- संविधान निर्माताओं की मूलभावना में राष्ट्रहित सर्वोपरि

11/27/2020 5:54:32 PM

रांचीः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने गुरुवार को कहा कि संविधान निर्माताओं की मूलभावना में राष्ट्रहित सर्वोपरि है।

आदित्य साहू ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश पदाधिकारी,महानगर भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय संविधान में देश हित ही सर्वोपरि है। इसके सभी अनुच्छेद एवम धाराएं इसी केंद्र विंदु के चारो ओर घूमती है। इस मूलभावना में ही सभी समस्याओं का समाधान है। इतिहास साक्षी है कि कैसे कुछ सरकारों ने अपने निजी हित मे भारतीय संविधान की मूलभावना और लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात किया है।

साहू ने कहा कि आज नई पीढ़ी को संविधान की महत्ता,इसकी विशेषताओं से परिचित कराना आवश्यक है। आज अधिकार की चर्चा में कर्तव्य बोध का लोप होता जा रहा जबकि कर्तव्य पालन के साथ ही अधिकारों की सुरक्षा हो जाती है।

Ramanjot