आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए किसानों का स्वावलंबी होना आवश्यकः दीपक प्रकाश

8/10/2020 12:05:26 PM

 

रांचीः झारखंड में भाजपा के अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए देश के किसानों का सुखी-सम्पन्न और स्वावलंबी होना आवश्यक है।

दीपक प्रकाश ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की आय को 2022 तक दोगुनी करने और कृषि क्षेत्र में गांव के स्तर तक बुनियादी सुविधाओं के विकास पर तेजी से कार्य प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने रविवार को एक लाख करोड़ के कृषि विकास फंड जारी करने तथा 8.5 करोड़ किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की छठी किस्त के रूप में 2 रुपए की राशि प्रति किसान भेजने का स्वागत करते हुए झारखंड के किसानों की ओर से आभार प्रकट किया।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बलभद्र जयंती के अवसर पर इस मद में 17 हजार करोड़ रुपए भेजकर प्रधानमंत्री ने देश के किसानों को बड़ा तोहफा दिया है।
 

Nitika