करमा विसर्जन के दौरान हुई मौत पर बोले दीपक प्रकाश- परिजनों को 10 लाख मुवावजा दे राज्य सरकार

9/18/2021 6:05:43 PM

रांचीः झारखंड के लातेहार के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित शेरेगाड़ा गांव में करमा डाल विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से हुई मौत पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्य्क्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने संवेदना प्रकट करते हुए मृतकों के परिजनों को दस दस लाख मुवावजा राशि देने की मांग किया है।

प्रकाश ने शनिवार को कहा कि इस दु:ख पर भारतीय जनता पार्टी संवेदना प्रकट करती है। ऐसे समय मे भगवान से प्रार्थना करता हूं कि उनके परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दे। प्रकाश ने कहा कि भाजपा मांग करती है कि सभी मृतकों के परिवार को हेमन्त सरकार दस दस लाख का मुआवजा दे। यह आपद, संकट का विषय है। ऐसे समय मे राज्य सरकार को संवेदना प्रकट करते हुए मुवावजा राशि देनी चाहिए।

Content Writer

Diksha kanojia