झारखंड को अलग पहचान देने की हरसंभव कोशिश कर रही राज्य सरकार: हेमंत सोरेन

Tuesday, Nov 30, 2021-11:29 AM (IST)

 

लातेहार/रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार राज्यवासियों के सहयोग से प्रदेश को पहचान देने का कार्य कर रही है।

सोरेन ने सोमवार को वीर शहीद नीलाम्बर-पीताम्बर की भूमि लातेहार के कोने गांव में आयोजित‘आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम एवं विकास मेला को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार पूर्व की व्यवस्था में तेजी से सुधार करने की दिशा में कार्य कर रही है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा। सरकार राज्य की जनता को मान सम्मान से जीने का अधिकार देना चाहती है। राज्य के पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि इसमें किसी तरह की कमी नहीं हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड की भौगोलिक स्थिति कठिन है। कई क्षेत्रों में सरकार की निगाह और आवाज संभवत: नहीं पहुंच पाती है। अगर योजनाओं का लाभ जरूरतमंद को नहीं मिल पाता है, तो योजनाओं का औचित्य क्या है। यही वजह है कि अगर आप सरकार तक नहीं पहुंच पा रहें हैं, तो सरकार आपके द्वार आई है। अंतिम व्यक्ति को योजना का लाभ प्राप्त हो, इसका प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को लाभान्वित करने का कार्य हो रहा है। लोग इस कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे, तो योजना धरी की धरी रह जायेगी। सभी जरूरतमंद शिविर में आकर सरकारी योजनाओं का लाभ लें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

Related News

static