रांची में हुई प्रदेश कांग्रेस की बैठक, 2 अक्टूबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में होगा भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ

5/19/2022 8:25:23 PM

 

रांची: दो दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे ने पिछले दिनों उदयपुर में कांग्रेस के नाव चिंतन शिविर में लिए गए फैसले को अमलीजामा पहनाने के लिए आज रांची में एक बैठक की।

इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस कोटे के चारों मंत्री समेत तमाम नेता शामिल हुए। वहीं बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नव चिंतन शिविर के एजेंडे को लेकर उन्होंने कहा की, आजादी के 75वीं वर्षगांठ पर पदयात्रा और प्रभात फेरी की जाएगी।

वह भी गांधी जी के इस श्लोक के साथ अविनाश पांडे ने कहा, 2 अक्टूबर को राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ होगा..जिसमें भारत के किसान, युवाओं सभी से संपर्क करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ हल्ला बोला जाएगा।

Content Writer

Diksha kanojia