कांग्रेस प्रदेश प्रभारी द्वारा आचार संहिता उल्लंघन मामले में प्रदेश भाजपा ने राज्य निर्वाचन आयुक्त से की शिकायत

5/5/2022 9:49:58 PM

 

रांचीः झारखंड प्रदेश भाजपा ने आज राज्य की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ निर्वाचन आयोग पहुँचकर शिकायत दर्ज कराते हुए कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय पर पंचायत चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के लिये एफआईआर दर्ज करने एवं पंचायत चुनाव सम्पन्न होने तक उन्हें झारखंड आने से रोक लगाने की मांग की।

भाजपा प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश मंत्री सुबोध सिंह गुड्डू,प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक ,प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी,अविनेश कुमार सिंह एवम प्रदेश सह मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह,विधि प्रकोष्ठ के अधिवक्ता सुधीर श्रीवास्तव शामिल थे।

ज्ञापन में पार्टी ने कहा कि 4मई 2022 को राजधानी रांची में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के उपरांत पांडेय ने जो घोषणा की वह पूरी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है। विनय

Content Writer

Diksha kanojia