राज्य प्रशासन ने एनोस एक्का को 1 माह के पैरोल पर जेल से किया रिहा

10/1/2020 4:56:52 PM

सिमडेगाः हत्या, हवाला और आय से अधिक संपत्ति मामले में रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद पूर्व मंत्री एनोस एक्का को राज्य प्रशासन ने एक माह की पैरोल पर रिहा किया है। पैरोल मिलने के बाद एक्का बुधवार को अपने गृह जिले सिमडेगा पहुंचे।

झारखंड के जेल महानिरीक्षक बीरेन्द्र भूषण ने बृहस्पतिवार को बताया कि एनोस एक्का ने लगभग चार सप्ताह पूर्व पैरोल के लिए आवेदन दिया था, जिसे स्वीकार करते हुए पूर्व मंत्री को बुधवार को एक माह के लिए जेल से रिहा कर दिया गया। भूषण ने बताया कि एक्का को एक माह के बाद जेल वापस आना होगा। एक्का ने पारिवारिक कारण का हवाला देते हुए एक महीने की पैरोल मांगी थी।

बता दें कि एक्का को शिक्षक मनोज कुमार की हत्या और आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी करार दिया गया है। हत्याकांड में अदालत ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई है। इसके अलावा, आय से अधिक संपत्ति के मामले में एक्का को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है। एक्‍का हवाला मामले में भी सजायाफ्ता हैं। आय से अधिक संपत्ति के मामले में एनोस की पत्नी भी सजायाफ्ता हैं।

Diksha kanojia