सिक्किम घूमने आए St. Xavier's कॉलेज के छात्रों की पलटी बस, 22 घायल, CM हेमंत ने लिया संज्ञान

6/28/2022 4:44:01 PM

रांची/गंगटोकः पूर्वी सिक्किम में मंगलवार को एक बस के पलट जाने से रांची के एक कॉलेज के 22 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि झारखंड की राजधानी रांची में स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज के छात्र सिक्किम घूमने आए थे। उसने बताया कि जब वे रांची वापस जाने के लिए पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी लौट रहे थे, तभी उनकी बस रानीपूल थाना क्षेत्र के ‘सेवंथ माइल' में पलट गई। उन्होंने बताया कि घायल छात्रों को ताडोंग के सेंट्रल रेफरल अस्पताल (सीआरएच) में भर्ती कराया गया है। इसी क्रम में सीएम हेमंत सोरेन ने मामले का संज्ञान लिया।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि अभी-अभी जानकारी मिली है कि शैक्षिक भ्रमण पर संत जेवियर कॉलेज रांची के बच्चों को गंगटोक ले जा रही एक बस गंगटोक के नजदीक, रानी पुल के पास हादसे का शिकार हो गई। मैंने सिक्किम के मुख्यमंत्री जी से बात की है। बच्चों के समुचित ईलाज की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही कहा कि बच्चों को एयर लिफ्ट करने को भी तैयार रहने के लिए मैंने RC को निर्देश दिया है। फिलहाल स्थानीय खराब मौसम के कारण हम बच्चों को एयर लिफ्ट नहीं कर पा रहे हैं इसलिए वहीं समुचित ईलाज की व्यवस्था करवायी गयी है।

Content Writer

Diksha kanojia