विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने ली शिक्षा मंत्री के स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी

6/16/2021 1:17:39 PM

रांचीः झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो ने लंबे समय के उपरांत चेन्नई से इलाज कराकर लौटे राज्य के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारियां ली।

महतो ने मंगलवार को कहा कि मंत्री महतो को स्वस्थ्य देख कर काफी खुशी हुयी। उन्होंने यह भी कहा कि जहां वे अपने आत्मविश्वास से कोरोना को पराजित किया है। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जिस तत्परता के साथ पूरे घटनाक्रम से जुड़े रहे। वे भी इसके लिए साधुवाद के पात्र हैं।

Content Writer

Diksha kanojia