गिरिडीहः बेटे ने नहीं लाकर दी शराब तो कलयुगी पिता ने किशोर को उतारा मौत के घाट

5/18/2021 2:53:58 PM

गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले के जमुआ में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। एक पिता ने महज शराब ना मिलने की वजह से अपने सगे बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार की है जब आरोपी विनोद वर्मा ने अपने बेटे चीकू वर्मा को शराब लाने को कहा लेकिन उसने साफ इंकार कर दिया। इस बातक से गुस्सा होकर पिता ने बेटे की बुरी तरह से पिटाई की, पिटाई के बाद चीकू बेहोश हो गया जिसके बाद आरोपी ने बेटे का गला दबाकर उसे मार दिया। इसके बाद आरोपी ने अन्य व्यक्ति की सहायता से उसके शव को कुएं में फेंक दिया।

इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने खुद पुलिस के सामने अपना जुर्म कुबूल भी कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि चीकू उसकी पहली पत्नी का बेटा था जिसके साथ 1993 में उसने शादी रचाई थी। वहीं पहली पत्नी के लक्वाग्रस्त होने के बाद विनोद से उसे छोड़कर दूसरी शादी करली थी।

Content Writer

Diksha kanojia