सिमडेगा में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित स्कॉर्पियो के कुचलने से 2 किशोरी की मौत, एक घायल

3/30/2021 1:15:18 PM

रांची: झारखंड में सिमडेगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में बीरू फूलवाटांगर गांव के निकट राष्ट्रीय राजमार्ग 143 पर सोमवार अनियंत्रित स्कॉर्पियो की चपेट में आने से 2 किशोरी की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गई।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तेज गति से आ रहे अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने सड़क किनारे जा रही तीन किशोरी को टक्कर मारने के बाद एक घर में जा घुसी। इस हादसे में दो किशोरी की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान खेरवार टोली की रहने वाली 11 वर्षीय दीपिका कुमारी और 10 वर्षीय ऋतु कुमारी के रूप में की गई है। शवों को पोस्टमॉटर्म के लिए भेज दिया गया है।

Content Writer

Umakant yadav