Silli Vidhan Sabha: सिल्ली विधानसभा सीट पर क्या जीत हासिल कर पाएंगे सुदेश महतो?।। vidhansabha seat 2024

Thursday, Oct 31, 2024-12:30 PM (IST)

सिल्ली: झारखंड के 81 विधानसभा सीटों में से सिल्ली की गिनती हाईप्रोफाइल सीट में होती है। रांची जिले में स्थित यह विधानसभा क्षेत्र रांची लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। झारखंड राज्य के अस्तित्व में आने के बाद अगर बात करें विधानसभा चुनाव की तो साल 2005 में इस सीट पर आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो विधायक चुने गए थे जबकि 2009 में एक बार फिर से यहां से सुदेश कुमार महतो ही विधायक चुने गए थे

वहीं 2014 में इस सीट पर जेएमएम ने कब्जा जमाया और अमित कुमार सिल्ली के विधायक बन गए, लेकिन अमित कुमार की सदस्यता रद्द होने की वजह से इस सीट पर 2018 में उपचुनाव हुआ।

इस उपचुनाव में भी सिल्ली सीट पर जेएमएम का कब्जा बरकरार रहा और सीमा महतो विधायक चुनी गईं, लेकिन 2019 के चुनाव में सुदेश महतो ने जेएमएम से हिसाब किताब बराबर कर दिया था। इस बार भी सुदेश महतो एनडीए कैंडिडेट के तौर पर सिल्ली से चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं सिल्ली से जेएमएम ने अमित महतो पर भरोसा जताया है।

PunjabKesari

एक नजर 2019 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं 2019 के चुनाव में सिल्ली सीट पर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने जीत हासिल की थी। सुदेश महतो 83 हजार सात सौ वोट लेकर पहले स्थान पर रहे थे तो जेएमएम कैंडिडेट सीमा देवी 63 हजार पांच सौ पांच वोट लाकर दूसरे स्थान पर रहीं थीं। वहीं सीपीआईएम कैंडिडेट बिश्वदेव सिंह मुंडा 2 हजार सात सौ 66 वोट लाकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

PunjabKesari

एक नजर 2014 विधानसभा चुनाव के नतीजों पर
वहीं साल 2014 के विधानसभा चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो इस सीट पर जेएमएम के अमित कुमार ने आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो को 29 हजार सात सौ 40 वोटों से हराकर जीत का परचम लहराया था। अमित कुमार को कुल 79 हजार सात सौ 47 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे सुदेश महतो को कुल 50 हजार 7 वोट मिले थे तो वहीं तीसरे स्थान पर रहे सीपीएम के रंगोवती देवी को कुल 3 हजार दो सौ 79 वोट मिले थे।

PunjabKesari

विधानसभा चुनाव 2009 के नतीजे
वहीं 2009 के विधानसभा चुनाव परिणामों पर नज़र डालें तो इस सीट पर आजसू उम्मीदवार सुदेश महतो ने जेवीएम के अमित कुमार को 7 हजार सात सौ सात वोटों से हराकर जीत हासिल की थी। सुदेश कुमार महतो को कुल 45 हजार छह सौ 73 वोट मिले थे जबकि दूसरे नंबर पर रहे जेवीएम के अमित कुमार को कुल 37 हजार नौ सौ 66 वोट मिले थे। वहीं तीसरे स्थान पर रहे कांग्रेस के केशव महतो कमलेश को मात्र 7 हजार तीन सौ 48 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

सिल्ली सीट को आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गढ़ माना जाता है। हालांकि जेएमएम ने भी सुदेश महतो को हराने में सफलता हासिल की है, लेकिन इस बार बीजेपी के साथ गठबंधन होने से सुदेश महतो की स्थिति काफी मजबूत लग रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static