जापान के पूर्व प्रधानमंत्री की दिनदहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं: दीपक प्रकाश

7/9/2022 12:37:09 PM

 

रांचीः जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दिन दहाड़े हत्या पर भारतीय जनता पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने आज दुख प्रकट करते हुए कहा कि भारत में अपना एक अच्छा मित्र खो दिया है। शिंजो आबे से भारत की रिश्ते जगजाहिर थी।

उन्होंने कहा जिस प्रकार से दिनदहाड़े हत्या हुई है वह हैरान करने वाला है। उन्होंने कहा कि शिंजो आबे की हत्या से पूरा दुनिया स्तब्ध है। उन्होंने भगवान से उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने की प्रार्थना की। वहीं भाजपा विधायक दल के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दिन दहाड़े हत्या से स्तब्ध हूं। आज भारत ने अपना एक अच्छा मित्र खो दिया। जापान समेत पूरे विश्व के लिए यह अत्यंत दुखदायी है। ईश्वर शिंजो आबे की पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें।

भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत हितैषी राजनेता थे। शिंजो आबे की स्मृति में 9 जुलाई को देश मे राष्ट्रीय शोक की घोषणा उनके प्रति भारत की विनम्र श्रद्धांजलि है।

Content Writer

Diksha kanojia