शिवराज सिंह चौहान ने PM Modi के जमशेदपुर दौरे की तैयारियों का लिया जायजा, कही ये बात

Monday, Sep 09, 2024-06:15 PM (IST)

जमशेदपुर: केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर शहर के निर्धारित दौरे की तैयारियों की बीते रविवार को समीक्षा की।

इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि पीएम मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर शहर आ रहे हैं। वह राज्य को 3 वंदे भारत ट्रेनों की सौगात देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के 1,13,195 लाभुकों को पहली किस्त की राशि भी जारी करेंगे। वहीं, चौहान ने सरकारी अधिकारियों और वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया।

शिवराज सिंह चौहान ने गोपाल मैदान का भी निरीक्षण किया। इसके बाद चौहान ने इस साल के अंत में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर ‘सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' सभागार में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बता दें कि चौहान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झारखंड चुनाव प्रभारी भी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static