शिबू सोरेन बोले- झारखंड आंदोलनकारियों को मिलेगा मान-सम्मान

11/24/2020 6:45:11 PM

 

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद शिबू सोरेन से कहा है कि झारखंड आंदोलनकारियों को मान-सम्मान दिया जाएगा। सोरेन से मंगलवार को राजधानी रांची के मोराबादी स्थित उनके आवास में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नेताओं ने मुलाकात की।

इस अवसर पर सोरेन ने कहा कि उनका प्रथम लक्ष्य अलग झारखंड राज्य निर्माण का था जिसे प्राप्त कर लिया गया है। अब सभी झारखंड आंदोलनकारियों को मान सम्मान देने का काम है और वह इसे दिलाएंगे। वहीं, झारखंड आंदोलनकारियों ने कहा, ‘‘हम लोगों ने झारखंड अलग राज्य के लिए अपना सबकुछ दांव पर लगा दिया, अब अलग राज्य बन गया है। 20 साल हो गए हैं लेकिन आंदोलनकारियों की पूछ नहीं हो रही है, मान सम्मान नहीं मिल रहा है जो काफी दुखद है।''

इस पर सोरेन से कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कीजिए। झारखंड आंदोलनकारियों को मदद कीजिए। सभी झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया जाए जो जेल गया है या नहीं गया है। सब कोई को मान सम्मान पेंशन दिया जाए।

पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन से मिलने वाले झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के नेताओं में नागेंद्र साव, ताहिर अंसारी, देवनारायण लकड़ा, अमानत अंसारी, अनंतराम, महादेव भगत, आनंद भगत, दिलदार खान एवं सुखराम भगत शामिल थे।
 

Diksha kanojia