शशि प्रकाश सिंह झारखंड में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक नियुक्त

7/9/2021 11:26:52 AM

रांचीः भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के अधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार को झारखंड में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के नए निदेशक का कार्यभार संभाल लिया।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि शशि प्रकाश सिंह ने राज्य सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक का प्रभार ग्रहण किया। वहीं इससे पहले सिंह बोकारो में चास के अनुमंडल पदाधिकारी थे। पदभार ग्रहण करने के बाद सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Content Writer

Nitika