रांची में गृह मंत्री अमित शाह की सुरक्षा में चूक, काफिले में घुसे बाइक सवार 2 युवक; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sunday, Jul 21, 2024-11:28 AM (IST)

रांची: बीते शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झारखंड आए थे। इस दौरान अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से जैसे ही बिरसा चौक पहुंचे, उनके काफिले में 2 बाइक सवार घुस गए। इसके बाद अमित शाह के काफिले का कुछ लोगों ने पीछा किया। ये लोग नशे में धुत थे। युवकों ने खुद के नशे में होने की बात कबूल की। काफिला में बाइक लेकर घुसे दोनों युवकों की पहचान हो गई है। एक युवक का नाम अंकित और दूसरे का नाम मोहित है।

अंकित ने बताया कि उसे नहीं पता था कि किसका काफिला जा रहा था। उसने गलती स्वीकार की। उसने यह भी कहा कि वह कोई अपराधी नहीं है। उसने कहा कि पार्किंग के पास घुस गये थे, लेकिन ब्रेक लगाते ही पुलिस ने पकड़ लिया। दूसरे युवक मोहित ने बताया कि उसे सिर्फ इतना मालूम है कि प्रभात तारा मैदान में कोई कार्यक्रम चल रहा है।

बता दें कि रांची के धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर मंदिर मैदान में आयोजित बीजेपी की विस्तृत कार्यसमिति की बैठक में अमित शाह ने झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने भ्रष्टाचार को लेकर दोनों पार्टियों को घेरा। अमित शाह ने कहा कि मैं आज बताकर जाता हूं कांग्रेस वालों, हेमंत सोरेन जी लिखकर रख लो झारखंड में 24 के चुनाव में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। लोकसभा की चुनाव में न केवल झारखंड बल्कि देश भर की जनता ने भाजपा का प्रचंड समर्थन किया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static