VIDEO: डॉ सरफराज अहमद I.N.D.I.A गठबंधन के होंगे साझा प्रत्याशी, गठबंधन दलों की बैठक में लगी मुहर

3/11/2024 4:20:17 PM

रांची: मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के आवास पर सत्ताधारी दल की बैठक में राज्यसभा चुनाव के कैंडिडेट को लेकर फैसला हुआ। झारखंड से इंडिया गठबंधन से झामुमो के पूर्व विधायक सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगा दी गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सरफराज अहमद राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से इंडिया गठबंधन के साझा उम्मीदवार बनाए गए हैं। सरफराज अहमद का राज्यसभा जाना तय है। 10 मार्च की रात को मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के आवास पर सत्ताधारी दल की बैठक हुई। इस बैठक में राज्यसभा चुनाव के लिए झारखंड से सरफराज अहमद के नाम पर मुहर लगा दी गई।

Content Editor

Khushi