झारखंड में मनाई गई सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं स्व. इन्दिरा गांधी की शहादत

11/1/2021 12:57:59 PM

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इन्दिरा गांधी की शहादत दिवस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, रांची में मनाई गई। इस दौरान दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण कर कांग्रेस जनों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।

इस आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने रविवार को बताया कि आजादी के 75वीं वर्षगांठ (हीरक जयन्ती) बैठक में लिये गये निर्णय के तहत आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन, रॉंची में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने स्वयं रक्तदान करके किया, तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष सह सांसद गीता कोड़ा, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी रक्तदान कर रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले लोगों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि आपका रक्त किसी जरूरतमंद व्यक्ति को लाभ पहुंचा सकता है।

आज के रक्तदान कार्यक्रम में कार्यालय प्रभारी अमुल्य नीरज खलखो, प्रवक्ता सतीश पाल मुंजनी,आभा सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कुमार गौरव, रांची ग्रामीण अध्यक्ष सुरेश बैठा, दिनेश लाल सिन्हा, संजय यादव, सोनु इमरान, राजु राम, जितेन्द्र त्रिवेदी, महिमा सिन्हा, रितेश कुमार सहित कई लोगों ने भी अपना रक्तदान किया। इसके उपरांत अपराह्न 3 बजे से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

विचार गोष्ठी की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने की तथा गोष्ठी में विषय प्रवेश हीरक जयंती कार्यक्रम के संयोजक अनादि ब्रह्म ने किया। स्वागत भाषण अग्रणी मोर्चा के प्रभारी रविन्द्र सिंह तथा कार्यक्रम का संचालन प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने किया। गोष्ठी में पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने संबोधित किया तथा प्रवक्ता डॉ राकेश किरण महतो ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Content Writer

Diksha kanojia