CM हेमंत सोरेन से पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने की शिष्टाचार मुलाकात

12/30/2021 11:14:02 AM

 

रांचीः झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बुधवार को यहां पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की। सिंह ने मुख्यमंत्री को सरकार की दूसरी वर्षगांठ पर बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों में कोरोना महामारी के बीच सोरेन की सरकार ने विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना करते हुए राज्य की जनता की उम्मीदों और आकांक्षा को पूरा करने का काम किया है। सरकार विकास की गति को लगातार तेज कर रही है और समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को भी सरकारी योजनाओं से जोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है।

सिंह ने मुख्यमंत्री को इस बात के लिए भी धन्यवाद दिया कि वे समाज के हर वर्ग और तबके के हित में योजनाओं को बना रहे है। उनकी ईमानदार सोच, विजन और कार्यों से झारखंड देश के अग्रणी राज्यों में शुमार होने की क्षमता रखता है। आने वाले दिनों में भी यह सरकार विकास के नए आयाम लिखेगी।

Content Writer

Diksha kanojia