जामताड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद, गृह स्वामी को बंधक बनाकर 7 लाख से ज्यादा की लूट

6/24/2022 4:39:24 PM

 

जामताड़ाः झारखंड में जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के डाभाकेंद गांव में अज्ञात अपराधियों ने गृहस्वामी को बंधक बनाकर सात लाख रुपए से अधिक की संपत्ति लूट ली।

पुलिस सू्त्रों ने गुरुवार को यहां बताया कि लगभग 15 की संख्या में आए देर रात अपराधियों ने एक ही आंगन में रह रहे 3 परिवारों को लूट लिया। तकरीबन एक बजे 15 की संख्या में अज्ञात अपराधियों ने धावा बोलकर दुबराज मंडल, राम प्रसाद मंडल और मनोज मंडल के घर नगदी जेवर एवं सहित लगभग 7 लाख मूल्य के सामान लेकर चले गए। पीड़ितों ने बताया कि घर में एक माह बाद शादी है। इसको लेकर घर में कुछ नगद और गहने रखे हुए थे। डकैतो ने घर में रखे नगद रुपए और जेवरात लूट लिया। अपराधी लगभग 2 घंटे तक घर में लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।

वहीं मामले को लेकर नारायणपुर अंचल के पुलिस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। जिले की सीमा को सील कर दिया गया है।

Content Writer

Nitika