रालोजपा ने प्रदेश अध्यक्ष विकास रंजन सिंह को 6 वर्षों के लिए पार्टी से किया बर्खास्त

6/19/2022 11:47:55 AM

 

रांचीः राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी ने झारखंड प्रदेश के राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष विकास रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह को संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने के कारण अविलंब प्रभाव से पार्टी से छह वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया है।

रालोजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजकुमार राज ने बताया कि पार्टी के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के निर्देश पर झारखंड इकाई के अध्यक्ष विकास रंजन सिंह उर्फ पप्पू सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है तथा तत्काल प्रभाव से प्रदेश एवं जिला समितियों को भंग कर दिया गया है। राज ने बताया कि शीघ्र नए प्रदेश अध्यक्ष का चयन कर लिया जाएगा।

Content Writer

Diksha kanojia