RJD ने जरूरतमंदों के बीच लालू आहार के साथ शुरू किया लालू वस्त्र का वितरण

7/16/2020 6:41:42 PM

रांचीः झारखंड के कई जिलों में लॉकडाउन के दौरान राष्ट्रीय जनता दल झारखंड प्रदेश के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने लालू आहार वितरण कर जरूरतमंद लोगों के बीच राहत पहुंचाने का काम किया।

कार्यकर्ताओं की ओर से करीब साढे तीन महीने से लालू आहार वितरण किया जा रहा है और इसी कड़ी में लालू आहार के साथ साथ अब लालू वस्त्र वितरण का काम भी शुरू कर दिया है। जिसकी शुरुआत रांची के नामकुम इलाके से की गई लेकिन इस कार्यक्रम में आरजेडी के नेता मास्क पहनना ही भूल गए। कोरोना संक्रमण के खतरे को दरकिनार करते हुए दर्जनों लोगों के बीच पूर्व राजद नेता समाजसेवी विनोद सिंह और राजद नेता सुरेंद्र प्रसाद ने धोती साड़ी का वितरण कर दिया।

वहीं पार्टी के कार्यकर्ता और नेता यह भूल गए कि रांची में कोरोना संक्रमण आक्रमक हो गया है। इधर कार्यक्रम में शामिल समाजसेवी के अनुसार आने वाले समय में जब तक लॉकडाउन रहेगा, तब तक लालू वस्त्र वितरण का काम सुचारू रूप से चलता रहेगा।

Edited By

Diksha kanojia