धनबाद: राजस्व कर्मचारी मनींद्र झा को ACB ने दबोचा, पहले भी रिश्वतखोरी में हो चुके हैं गिरफ्तार

3/12/2021 12:09:50 PM

धनबाद: झारखंड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने गुरुवार को धनबाद अंचल कार्यालय के राजस्व उप निरीक्षक मुनीन्द्र को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

ब्यूरो सूत्रों ने यहां बताया कि भूली बी ब्लॉक निवासी रोशल लाल अग्रवाल एसीबी में शिकायत दर्ज करायी थी उनके जमीन के खारिज दाखिल के एवज में उनसे राजस्व उप निरीक्षक मुनीन्द्र ने उनसे रिश्वत की मांग की है। मामले के सत्यापन के क्रम में रिश्वत मांगने के प्रमाण मिलने के बाद एक विशेष टीम का गठन किया गया।

सूत्रों ने बताया कि राजस्व कर्मचारी जब शिकायतकर्ता से न्यू कार्मिक नगर स्थित अपने आवास पर 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहा था तभी ब्यूरो टीम ने उसे रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। उक्त कर्मचारी मुनीन्द्र दूसरी बार रिश्वत लेते पकड़ा गया है। पूर्व में मुनीन्द्र 2016 में तोपचांची अंचल में राजस्व कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 27 दिसंबर 2016 को उसे पांच हजार रूपये रिश्वत लेते हुये पकड़ा था।

Content Writer

Umakant yadav