अतिक्रमण हटाओ अभियान में हुए बेघर लोग कड़ाके की ठंड में सड़क पर रहने को मजबूर, प्रशासन नहीं ले रहा सुध

Saturday, Jan 07, 2023-01:05 PM (IST)

रांची: झारखंड में ठंड ने कहर ढाया हुआ है। यहां कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक दिन में 3.2 डिग्री तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मेनरोड स्थित ओवरब्रिज के पास बसी बस्ती को पिछले महीने रेलवे द्वारा अतिक्रमण अभियान में हटाया गया था। इसके बाद प्रशासन ने बेघर लोगों का रहने का अब तक कोई इंतजाम नहीं किया है।

ठंड में सड़कों पर रहने को मजबूर लोग 
दरअसल, रेलवे ने पिछले दिनों अतिक्रमण हटाओ अभियान में गरीब लोगों के सिर पर से छत छीनी थी। रेलवे का कहना था कि इन लोगों ने रेलवे की जमीन पर घर बनाए हुए हैं। इसलिए रेलवे ने इनके घरों पर बुल्डोजर चला दिया था, जिससे यह सभी लोग बेघर हो गए हैं, लेकिन अब कंपकंपी ठंड के चलते इन लोगों का बुरा हाल हो रहा है। छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक इस कड़ाके की ठंड में खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजार रहे हैं। वहीं, यहां लगभग 40 दलित-आदिवासी-पिछड़े मेहनतकश परिवार बेघर हो गए। प्रशासन ने इन बेघर परिवारों की सुध नहीं ली। रेलवे स्टेशन में इन बेघर लोगों ने यात्री पड़ाव का सहारा लिया हुआ है, लेकिन ठंड इतनी है इस पड़ाव में भी कंपकंपी कम नहीं हो रही।

"तापमान के गिरने से ठंड और भी बढ़ेगी"
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अभी तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा सकती है। तापमान के गिरने से ठंड और भी बढ़ेगी। सबसे अधिक तापमान 23.8 डिग्री जमशेदपुर व चाईबासा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्री खूंटी में दर्ज किया गया। रांची में 24 घंटों में अधिकतम तापमान 21 डिग्री रहा। वहीं, बोकारो में न्यूनतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static