रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में नहीं होगा धार्मिक आयोजन, श्रद्धालु कर सकेंगे ऑनलाइन दर्शन

7/5/2020 4:27:01 PM

रांचीः वैश्विक महामारी नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए झारखंड के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में सावन महीने में किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं दी गई। श्रद्धालु घर बैठे ही भगवान शंकर के दर्शन कर पाएंगे।

रांची के अनुमंडल पदाधिकारी लोकेश मिश्रा की अध्यक्षता में शनिवार को पहाड़ी मंदिर समिति के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इस दौरान मंदिर संचालन को लेकर सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वैश्विक महामारी की कोरोना की रोकथाम के लिए सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि सावन महीने में पहाड़ी मंदिर में किसी भी तरह का धार्मिक आयोजन नहीं किया जाएगा।

मंदिर के पुजारी के अलावा किसी भी अन्य व्यक्ति को मंदिर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। केवल पुजारी ही भगवान शंकर की पूजा अर्चना करेंगे। हालांकि, श्रद्धालु इन लिंक्स पर जाकर भगवान के ऑनलाइन दर्शन कर सकते हैं।
https://www.facebook.com/ranchipahari.mandir.5 
https://paharimandirranchi.com/index.php

 

Edited By

Ramanjot