802 शराब की बोतलें गटक गए चूहे, पुलिस बोली- जज साहब...शराब ही नहीं नशेड़ी चूहों ने 10 किलो भांग व 9 किलो गांजा भी फूंक डाला

Saturday, Jul 19, 2025-12:39 PM (IST)

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां चूहे नशे करते पाए गए। जी हां, यहां चूहे शराब, गांजा और भांग का सेवन करते पाए गए हैं। नशेड़ी चूहों की इस करतूत से पुलिस भी हैरान हो गई।  

बताया जा रहा है कि शराब के ठेके में स्टॉक में 802 शराब की बोतलें कम मिली जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने तर्क दिया कि चूहों ने ढक्कन कुतरकर शराब पी ली। इसके अलावा दिसंबर 2018 में राजगंज थाने की पुलिस ने शंभू प्रसाद अग्रवाल और उनके बेटे को 10 किलो भांग और 9 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। मामला न्यायालय में पहुंचा।

पुलिस ने जब्त की गई सामग्री को थाने के मालखाने में रख दिया था। पिछले साल न्यायालय ने आदेश दिया कि जब्त सामग्री को पेश किया जाए, लेकिन मालखाने में न गांजा था और न भांग थी। लोक अभियोजक अवधेश कुमार ने कोर्ट में आवेदन देकर कहा कि चूहों ने जब्त सामग्री का सेवन कर लिया। चूहों ने 10 किलो भांग और 9 किलो गांजा फूंक डाला है। यह सुन कर जज साहब भी दंग रह गए। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static