"NDA का अटूट हिस्सा है राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी", राजकुमार राज ने कहा- किसी भी कीमत पर BJP के साथ सौदेबाजी नहीं

Friday, Oct 18, 2024-06:16 PM (IST)

रांची: राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए फोल्डर का अटूट हिस्सा है। एनडीए में रालोजपा की भागीदारी किसी शर्त के आधार पर नहीं, बल्कि मूल्यों और सिद्धांतों के आधार पर है। ये बातें रालोजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राज ने एक प्रेस बयान जारी कर कही।

राजकुमार राज ने कहा कि हर कीमत पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए के साथ है। चुनाव लड़ना हरेक राजनैतिक दल का अधिकार और कर्तव्य है और इसी आधार पर उन्होंने भी झारखण्ड में कुछ सीटों की मांग की थी, पर इसके लिए उन्होंने भाजपा के साथ सौदेबाजी नहीं की। अब गठबंधन के हितों को देखते हुए यदि सीट नहीं भी मिली है, फिर भी उन्हें इसका मलाल नहीं है। राज ने कहा कि किसी भी कीमत पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी एनडीए के वोट का बंटवारा नहीं चाहती है। एक-एक वोट एनडीए के पक्ष में पड़े इसके लिए तन मन धन से उनकी पार्टी झारखण्ड में भाजपा और अन्य सहयोगी दलों के साथ खड़ी है।

राज ने कहा राष्ट्रीय स्तर पर शामिल तमाम घटक दलों को अपनी महत्वाकांक्षा को त्याग कर झारखंड में एनडीए की सरकार बनाने को प्राथमिकता देना चाहिए। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल है और उसने सीटों के बंटवारे को लेकर जो भी तय किया है, इसका सबको सम्मान करना चाहिए। एनडीए के तमाम घटक दलों का यह नैतिक कर्तव्य है कि झारखंड में चल रहे लूट और भ्रष्टाचार की सरकार को हटाने के लिए पूरी तन्मयता से अपनी पार्टी की संगठनात्मक शक्ति का प्रयोग एनडीए की सरकार बनाने के लिए करें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static