Rangoli Designs For Chhath Puja: अपने घर पर बनाएं छठ पूजा वाली रंगोली, घर में बरसेगी छठी मैया की कृपा

Friday, Oct 24, 2025-03:29 PM (IST)

Chhath Puja Rangoli Designs: कल से छठ पर्व की शुरूआत हो रही है। इस साल छठ पूजा की शुरुआत 25 अक्टूबर 2025 से होगी और समापन 28 अक्टूबर को होगा। छठ पूजा एक प्रमुख भारतीय त्योहार है जिसे खासतौर पर बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, नेपाल, मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय-खाय के साथ होती है और इसका समापन सूर्यदेव को सुबह अर्घ्य देने के साथ होता है। इस बार छठ पूजा की शुरुआत शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को होगी और समापन मंगलवार, 28 अक्टूबर 2025 को प्रातः कालीन अर्घ्य के साथ होगा। इन 4 दिनों में घर के आंगन, मंदिर और मोहल्ले की गलियों में एक से बढ़कर एक रंगोली देखने को मिलती है। अगर आपको भी छठ के मौके पर रंगोली बनानी है तो आप यहां से सुंदर सुंदर डिजाइन देख सकते हैं।

PunjabKesari

छठ पूजा के मौके पर सूर्यदेव वाली रंगोली जरूर बनाई जाती है। यहां देखें कैसे व्रती महिला को रंगोली में सूर्यदेव को अर्घ्य देता हुआ दिखाया गया है। इस तरह की रंगोली शुभ मानी जाती है।

PunjabKesari

आप चाहें तो सुपली और सूर्य वाली रंगोली भी छठ के खास मौके पर बना सकते हैं। सुपली में ही फल रखकर सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। ये रंगोली छठ की विधि को दर्शाती है।

PunjabKesari

अगर आपको सिंपल डिजाइन चाहिए तो कलश वाली रंगोली आपके लिए बेस्ट है। इस तरह की रंगोली देखने में बड़ी प्यारी लगती है। छठ पूजा के दिन ये रंगोली आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ाएगी।

PunjabKesari

छठ पर अगर रंग-बिरंगी रंगोली बनानी है तो आप इस तरह की रंगोली के डिजाइन को देखें। ये डिजाइन आपके लिए बेस्ट है। ये डिजाइन त्योहार के रंग में चार चांद लगा देगा और इसे बनाना भी आसान है।

PunjabKesari

अगर आपको भरी-भरी रंगोली पसंद है तो आप इस तरह की रंगोली बनाएं। ये डिजाइन गली-मोहल्ले में बनाई जाए तो लोग तारीफ करते नहीं थकते हैं।

इसके अलावा और भी कई डिजाइन्स हैं:- 

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static