झारखंड एयर एंबुलेंस में सवार 7 लोगों की मौत, जानें कौन थे विमान में सवार? मृतकों की सूची जारी

Tuesday, Feb 24, 2026-08:50 AM (IST)

Air Ambulance Crash : झारखंड के चतरा जिले में सोमवार शाम एयर एंबुलेंस हादसे में सवार सभी सात लोगों की मौत हो गई और सभी शव बरामद कर लिये गये हैं। मृतकों में दो पायलट कैप्टन विवेक एवं कैप्टन सबराजदीप, मरीज संजय कुमार, उनकी पत्नी अर्चना देवी, भगीना ध्रुव कुमार, डॉ. विकास कुमार गुप्ता और एक पैरामेडिक सचिन कुमार मिश्रा शामिल थे। 

सभी 7 शव बरामद

चतरा एसपी सुमित अग्रवाल ने आज बताया कि देर रात तक सभी शव बरामद कर लिए गए। रांची से दिल्ली जा रही रेडबर्ड एयरवेज प्रा. लि. की एयर एंबुलेंस कल शाम 7:11 बजे रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। 7:34 बजे कोलकाता एटीसी से संपकर् टूट गया। रात 8:05 बजे रेस्क्यू कोऑडिर्नेशन सेंटर को सक्रिय किया गया। प्रारंभिक रिपोर्ट में खराब मौसम को संभावित कारणों में माना जा रहा है। सोमवार को देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया था। तेज हवा और झमाझम बारिश होने लगी थी। विमान अपने निर्धारित रूट से दाईं ओर डायवर्ट हो गया था और रास्ता भटक गया। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब 7.45 जंगल से अचानक धमाके की जोरदार आवाज सुनाई दी। इससे ग्रामीण सहम गए। 

डीजीसीए और स्थानीय प्रशासन हादसे की जांच में जुटे

रांची के देवकमल हॉस्पिटल से मिली जानकारी के अनुसार, एयर एम्बुलेंस का इंतजाम उनके एक मरीज ने किया था। चंदवा निवासी व्यवसायी संजय कुमार छह दिन पहले 65 प्रतिशत तक झुलस गए थे। पलामू स्थित उनके लाइन होटल में पांच दिन पहले शॉर्ट सर्किट से आग लगी थी, जिसमें पैर फिसलने से वे आग की चपेट में आ गए। उन्हें रांची के देवकमल अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली भेजा जा रहा था। मृतक संजय के दो बेटे हैं। 17 वर्षीय शुभम और 13वर्षीय शिवम हैं। डीजीसीए और स्थानीय प्रशासन इस हादसे की पूरी जांच कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोटर् में खराब मौसम को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा हैं। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री और रघुवर दास चंपाई सोरेन ने इस हादसे पर दु:ख जताया है और कहा है कि रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस के चतरा जिले के सिमरिया में क्रैश होने की खबर से व्यथित हूँ। इस एयर एम्बुलेंस में क्रू मेंबर्स सहित कुल 7 लोग सवार थे। मरांग बुरु दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दु:ख सहने की शक्ति दें। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static