Ranchi News: IURC कार्यक्रम के तहत इटली के प्रतिनिधिमंडल ने रांची स्मार्ट सिटी का किया भ्रमण

Wednesday, Apr 05, 2023-11:37 AM (IST)

रांची: यूरोपियन यूनियन इंटरनेशनल अर्बन एंड रीजनल कोऑपरेशन प्रोग्राम के तहत इटली के रेजियो इमीलिया की डिप्टी मेयर कारलोटा बॉनविसिनी अपने 2 सहयोगियों के साथ रांची में निर्माणाधीन रांची स्मार्ट सिटी की विशेषता और उसके महत्वपूर्ण पहलुओं को बारीकी से जाना। उन्होंने कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर, शहर में संचालित पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम को भी सराहा।

PunjabKesari

प्रतिनिधिमंडल को हर पहलु की जानकारी से कराया अवगत
रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदक्योलियार ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से हर पहलु की जानकारी से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया। इस दौरान रांची स्मार्ट सिटी की ओर से स्थापित कमांड कंट्रोल एंड कम्यूनिकेशन सेंटर और उससे स्वसंचालित रांची की ट्रैफिक व्यवस्था पर भी चर्चा हुई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कई लाइव डेमो भी देखा और यह जाना कि किस प्रकार इस सिस्टम से कमांड सेंटर में बैठकर पूरे शहर को एक साथ संबोधित किया जा सकता है।

PunjabKesari

उन्हें बताया गया कि अपराध नियंत्रण और आपराधिक घटनाओं के उछ्वेदन में भी इस सेंटर की महती भूमिका है। सदस्यों को यह भी बताया गया कि 24 घंटे कार्यरत इस सेंटर में पुलिस की भी कई टीमें मौजूद रहती हैं। सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी में विकसित हो रहे यूटिलिटी सर्विसेज की भी जानकारी ली और पूरे एबीडी क्षेत्र का भ्रमण किया। रांची स्मार्ट सिटी के जीएम और अन्य पदाधिकारियों नें शहर के विकास, उसमें दी जा रही अत्याधुनिक सुविधाओं और पर्यावरण के लिहाज से किए गए उपायों की जानकारी दी। उन्हें बताया गया कि इस शहर को नॉलेज हब के रूप में विकसित किया जा रहा है।

PunjabKesari

रेजियो इमीलिया ने अपने शहर पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया
उन्होंने बताया कि अगर कोई विश्वविद्यालय क्यूएस रैंकिंग में 500 के अंदर रैंक पर है, तो उसे 1 रुपया टोकन मनी पर 25 एकड़ जमीन यूनिवर्सिटी खोलने के लिए दिया जा सकता है। रेजियो इमीलिया ने अपने शहर पर आधारित प्रेजेंटेशन दिया और बताया कि उनके शहर में सस्टेनेबल मोबिलिटी के लिए क्या सुविधाएं दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि वहां की सड़कें भी रांची की तरह ही हैं पर उसमें उन्होंने साइक्लिंग को विशेष तव्वजो देते हुए साइक्लिंग ट्रैक मार्क किया है और वहां साइकिल से दफ्तर जाने वाले लोगों को इन्सेंटिव भी दिया जाता है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नें रांची स्मार्ट सिटी के एबीडी क्षेत्र का साइकिल से भ्रमण किया और स्मार्ट सिटी में हो रहे कार्यों की प्रशंसा की।

PunjabKesari

प्रतिनिधिमंडल को लीड कर रहीं रेजियो इमीलिया ने शहर की डिप्टी मेयर से कहा कि यहां जो कार्य हो रहा है, वह अव्वल दर्जे का है और यह शहर आसपास के क्षेत्रों के लिए मॉडल शहर होगा। कार्यक्रम में रेजियो इमीलिया शहर की डिप्टी मेयर, कारलोटा बॉनविसिनी,आईयूआरसी की ओर से संयोजक, पानाजियोटीस कारा, रेजियो इमीलिया नगरपालिका के तकनीकी निदेशक, पाओलो गांडोली, रांची स्मार्ट सिटी के जीएम राकेश कुमार नंदक्योलियार, कंपनी सेक्रेटरी बिपिन बिहारी साह, सीएफओ ज्योतिपुष्प तथा रांची स्मार्ट सिटी के पदाधिकारी मौजूद थे। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि रांची और रेजियो इमीलिया के बीच कॉरपोरेशन सस्टेनेबल अर्बन डेवलपमेंट इनॉग्रेशन प्रोग्राम की शुरुआत हुई है, जिसके तहत दोनों शहरों के बीच नन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए नॉलेज शेयरिंग के कार्यक्रम भी होने हैं। रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन की ओर से बताया गया कि नन मोटराइज्ड ट्रांसपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए रांची शहर में पब्लिक साइकिल शेयरिंग सिस्टम कार्यरत है, जिसका लाभ हर वर्ग के लोग ले रहे हैं। बच्चे और युवा शैक्षणिक कार्यों के लिए तो कई लोग आवागमन और कई युवा अपनी रोजी रोटी के लिए भी साइकिल का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस क्रम में प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों नें रांची में चल रहे साइकिल सेवा का भी आनंद लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static