Ranchi News... शिवरात्रि पर पहाड़ी मंदिर में उमड़ा शिव भक्तों का सैलाब, ''हर हर महादेव'' से गुंजायमान हुआ मंदिर परिसर

3/8/2024 2:50:15 PM

Ranchi: अहले सुबह से शिवरात्रि को लेकर राजधानी रांची के विभिन्न शिवालयों में बाबा भोले के जलाभिषेक और पूजा- अर्चना को लेकर शिव भक्तों की भीड़ देखी जा रही है। राजधानी रांची के ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर में सुबह से ही जलाभिषेक को लेकर लोगों का हुजूम उमड़ा है।



विशेष तौर पर महाशिवरात्रि में महिलाओं के लिए पूजन का विशेष महत्व होता है एवं लड़कियां भी शिवरात्रि व्रत रखकर मनोवांछित फल की प्राप्ति की कामना बाबा भोलेनाथ से करती हैं। बता दें कि महाशिवरात्रि के साथ आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस भी है। इसे लेकर पहाड़ी मंदिर में राष्ट्रीय युवा शक्ति की ओर से जलाभिषेक और पूजन- अर्चना करने आई महिलाओं के बीच पुष्प की वर्षा की गई और उन्हें महिला दिवस के अवसर पर सम्मान दिया गया। 



उधर, देवघर बाबा बैद्यनाथ में अहले सुबह साढ़े 4 बजे मंदिर के पट खोले गए। दर्शन के लिए मंदिर से 5 किलोमीटर तक लाइन लगी है। श्रद्धालु के कतारबद्ध तरीके से होकर बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश कर बाबा को जल अर्पण कर रहे हैं।

Content Editor

Khushi