रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की बैठक संपन्न, ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' को सफल बनाने का लिया गया निर्णय

9/30/2022 1:13:58 PM

 

रांचीः झारखंड में रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमिटी की बैठक कांग्रेस भवन, रांची में संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता कमेटी के जिला अध्यक्ष सुरेश बैठा ने की।

बैठक में रांची जिला के सभी प्रखंड के नवनियुक्त अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रतिनिधि को सम्मानित कर ‘‘भारत जोड़ो यात्रा'' जो की 10 अक्टूबर से लेकर 31 अक्टूबर 2022 तक चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए निर्णय लिया गया। जिला संयोजक संजय लाल पासवान के द्वारा सभी प्रखंड अध्यक्षों को समय सीमा के भीतर कार्य करने का निर्देश दिया गया है तथा अपनी कमिटी बनाने तथा यात्रा की विस्तृत रूट चार्ट का निर्माण कर जिला कंट्रोल रूम को अवगत करवाने को कहा गया है।

वहीं बैठक को संबोधित करते हुए भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश संयोजक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि संगठन का विस्तार एवं संगठन का सशक्तिकरण जल्द से जल्द प्रखंड अध्यक्ष करें तथा मंडल स्तरीय, पंचायत एवं बूथ स्तरीय कमिटी का गठन शीघ्र करें।

Content Writer

Nitika