रामगढ़ः अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, गाड़ी जलकर खाक, 4 लोग घायल

11/24/2021 6:29:37 PM

रामगढ़ः झारखंड में रामगढ़ जिले के रामगढ़-पतरातू मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में चार लोग घायल हो गये जबकि कार पूरी तरह से जल गई।

पुलिस ने आज बताया कि चिलेक्स होटल से कुछ दूरी पर सड़क दुर्घटना में एक ब्रेजा कार पेड़ से जा टकरा गई। दुर्घटना के बाद कार में आग लग गई। किसी तरह कार पर सवार चार चार लोग बाहर निकल सके। आग के कारण पूरी कार जल गयी। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में घायल लोगों को एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची भेज दिया है।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, घटना की सूचना घायलों के परिजनों को दी गई है। घटना में घायल सभी लोग सिरका के बताये जा रहे हैं। घायलों की पहचान प्रवीण कुमार, राजकुमार, अमन कुमार, रमण कुमार के रूप में की गई है।

Content Writer

Diksha kanojia