परिवर्तन यात्रा के समापन समारोह में जमकर बरसे राजनाथ सिंह, कहा-" झारखंड के विकास में कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी स्पीड ब्रेकर"

Friday, Sep 27, 2024-09:04 AM (IST)

धनबाद: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के वादा खिलाफी के खिलाफ भाजपा के द्वारा चलाए जा रहे परिवर्तन यात्रा का धनबाद में गुरूवार को समापन हो गया है। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए।  कार्यक्रम के दौरान मंच पर झारखंड भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मुख्य मंत्री श्री बाबूलाल मरांडी, केन्द्रीय मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी, सांसद श्री टुल्लू महतो, राज्यसभा सांसद श्री दीपक प्रकाश सहित प्रदेश भाजपा पदाधिकारी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संबोधन के दौरान राजनाथ सिंह ने झामुमो पर जमकर निशाना साधा। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जेएमएम का अर्थ बताते हुए जमकर मलाई मारो पार्टी बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास के राह को कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी स्पीड ब्रेकर बनकर रोक रही है।

"सभी बंगलदेशी घुसपैठियों को पहचान करके चुन चुन कर निकाला जाएगा"
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में घुसपैठियों को पनाह दिया जा रहा है। सरकार आने के बाद सभी बंगलदेशी घुसपैठियों को पहचान करके चुन चुन कर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास के राह को कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी स्पीड ब्रेकर बनकर रोक रही है । झारखंड में 10 वर्षों के लिए भाजपा की सरकार दीजिए यदि हम झारखंड को देश का विकसित राज्य न बना दें तो अगली बार भारतीय जनता पार्टी को वोट मत देना। भाजपा चाहती है कि झारखंड से भूखमरी, बेरोजगारी और गरीबी समाप्त हो।

"मोदी जी के नेतृत्व में भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना कर विश्व पटल पर स्थापित हुआ"
वहीं पीएम मोदी की कार्यशैली की तारीफ करते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था के मामले में भारत वर्ष 2014 से पहले 11वें स्थान पर था, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने महज 8 वर्षों के भीतर भारत को सफलतापूर्वक 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना कर विश्व पटल पर स्थापित किया है। वहीं झारखंड राज्य बनाने की मांग की बात करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी जी ने इस मांग को पूरा करते हुए झारखंड राज्य बनाया, जबकि कांग्रेस ने सदा इसकी उपेक्षा की है। रजनाथ सिंह ने कहा कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी के तीन मुख्यमंत्री श्री बाबूलाल मरांडी, श्री अर्जुन मुंडा या श्री रघुवर दास रहे और समूचे देश में कोई भी इन भाजपा नेताओं के दामन पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा सकता है। वहीं हेमंत सोरेन पर हमलावर होते हुए कहा कि  झामुमो के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे, हेमंत सोरेन जेल की हवा खाकर बाहर आए और खुद को शहीद बताकर घूम रहे हैं, भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने को कुर्बानी बता रहे हैं। 

"महिला कार्यकर्ताओं ने बेटी रोटी पोटली सौंप कर रक्षा मंत्री को लगाई रक्षा की गुहार"
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के महिला कार्यकर्ताओं ने बेटी रोटी पोटली सौंप कर रक्षा मंत्री से रक्षा की भी गुहार लगाई है । बहरहाल भाजपा का परिवर्तन यात्रा धनबाद में समाप्त हो गया है।  लेकिन यह परिवर्तन महासभा झारखंड में सत्ता परिवर्तन के लिए कितनी सटीक और सही साबित होती है ये आने वाला वक्त ही बताएगा। अब देखना है जनता इस परिवर्तन यात्रा पर आशीर्वाद किस तरह से देती है ।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static