राजीव लोचन बख्शी फिर बने सूचना-जनसंपर्क विभाग के निदेशक

10/19/2021 3:19:58 PM

 

रांचीः झारखंड में मुख्य वन संरक्षक सह परियोजना निदेशक, परियोजना समन्वय इकाई, झारखंड सहभागी वन प्रबंधन परियोजना रांची के पद पर पदस्थापित राजीव लोचन बख्शी की सेवा वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग रांची से लेते हुए इन्हें अगले आदेश तक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग शशि रंजन सिंह को अपर निदेशक प्रशासन रिम्स के पद पर नियुक्त और पदस्थापित किया गया है। जबकि विशेष सचिव वाणिज्यकर विभाग संतोष कुमार वत्स को अगले आदेश तक वाणिज्यकर आयुक्त रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। इस आशय की अधिसूचना राज्य सरकार के कार्मिक प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने सोमवार को जारी कर दी।

Content Writer

Diksha kanojia