रघुवर दास ने नववर्ष की दी शुभकामनाएं, कहा- भविष्य की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा भारत

1/1/2021 10:56:09 AM

 

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने राज्य एवं देशवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी।

रघुवर दास ने अपने शुभकामना संदेश में कहा, ‘‘हम 2020 को विदाई दे रहे हैं और 2021 में प्रवेश कर रहे हैं। यह ऐसा समय होता है, जब हम अपने अतीत से सीख लेते हुए भविष्य की ओर बढ़ते हैं।''

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण 2020 अत्यंत ही कठिनाई भरा और दुखद वर्ष रहा। लेकिन, भारत अतीत की ओर न देखते हुए भविष्य की ओर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है।
 

Nitika