केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से मिले रघुवर दास, उठाया DVC परियोजना का मामला

1/9/2021 11:18:08 AM

 

रांचीः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शुक्रवार को केंद्रीय ऊर्जा राज्य मंत्री आर. के. सिंह मुलाकात कर दामोदर नदी घाटी परियोजना (डीवीसी) का मामला उठाया।

जानकारी के अनुसार, दास के डीवीसी का मामला उठाए जाने पर केंद्रीय मंत्री सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण झारखंड के छह जिले प्रभावित हो रहे हैं। इस मामले में राज्य सरकार राजनीति कर रही है। उसकी मंशा लोगों को बिजली मिले इसमें नहीं बल्कि राजनीति करने में है।

सिंह ने कहा कि राज्य सरकार खुद उपभोक्ताओं से बिजली का बिल वसूल रही है लेकिन बकाए का भुगतान नहीं कर रही है। साथ ही डीवीसी के बारे में भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय निवासियों को परेशानी हो रही है।

Diksha kanojia