राष्ट्रीय रौनियार जन जागरण यात्रा-चिंतन शिविर में शामिल हुए रघुवर दास

11/13/2021 6:26:29 PM

 

रांचीः भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है यदि हम मिलकर रहेंगे तो तभी हम विकास कर सकेंगे।

दास ने शनिवार को राष्ट्रीय रौनियार जन जागरण यात्रा चिंतन शिविर में आए प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि संघे शक्ति कलियुगे यानी कलयुग में जो भी संगठित होंगे वही शक्तिशाली होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज पूरी दुनिया में भारत का नाम ऊंचा कर रहे हैं। हमें एकजुट होकर देश को आगे ले जाना, तभी भारत विश्व गुरु बनेगा। दास ने कहा कि रौनियार समाज ने जो चिंतन शिविर का आयोजन किया है, वह बहुत ही सराहनीय कदम है। हर समाज के लोगों को आपस में बैठकर समस्याओं और समाज की कुरीतियों व बुराइयों को समाप्त करने का लिए लगातार मिलते-जुलते रहना चाहिए। दुनिया तेजी से बदल रही है।

इस बदलती दुनिया में हर समाज को समन्वय स्थापित करने की जरूरत है। तभी वह समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि रौनियार समाज राष्ट्रीय स्तर से लेकर पंचायत स्तर तक अपनी कमेटी का गठन करें। इसमें समर्पित लोगों को जोड़ें और टीम वकर् के साथ काम करें, तभी समाज मजबूती से अपनी एकजुटता दिखा पाएगा। ऐसे लोगों को जोड़ें जो समाज के प्रति समर्पित हो। श्री दास ने कहा कि झारखंड में उनके शासनकाल में काफी विकास कार्य हुए। भ्रष्टाचार के रूप में विख्यात झारखंड की छवि को उनकी सरकार ने बदला।

उन्होंने कर निष्पक्ष भाव से बिना भेदभाव किए कार्य किया, तब राज्य में विकास दिखा। यही बात सामाजिक संगठनों पर भी लागू होती है। निष्पक्ष भाव से काम करने से ही संगठन का विकास संभव है। बैठक में समाज के राष्ट्रीय जागरण संयोजक राजू, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष श्रवण प्रसाद, छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष गोपाल रौनियार, बिहार के डॉ कामेश्वर, मनोज गुप्ता समेत विभिन्न प्रदेशों से आए रौनियार समाज के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Content Writer

Diksha kanojia