इटखोरी के महाभद्रकाली मंदिर पहुंचे रघुवर दास, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

2/20/2021 11:53:28 AM

चतराः झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने झारखंड को संपदा से परिपूर्ण राज्य बताते हुए शुक्रवार को कहा कि मां भद्रकाली से प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की है।

दास ने जिले के इटखोरी के ऐतिहासिक महा भद्रकाली मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना करने के बाद तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की तैयारियों का जायजा लिया। मंदिर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का मौके पर मौजूद सांसद सुनील सिंह, सिमरिया विधायक किसुन दास समेत कार्यकर्ताओं एवं मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड संपदा से परिपूर्ण राज्य है। ऐसे में मां भद्रकाली सभी की मनोकामना को पूर्ण करते हुए प्रदेश के एक-एक जनता के घरों में सुख और शांति की बरसात करेंगी।

वहीं, सांसद सुनील सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इनके मुख्यमंत्रीत्व काल के दौरान ही इटखोरी महोत्सव को राजकीय महोत्सव का दर्जा प्राप्त हुआ था। जिसके कारण आज देश ही नहीं विदेशों के राष्ट्रीय पटल पर मां भद्रकाली और महोत्सव की पहचान संभव हो सकी है।

Content Writer

Diksha kanojia