रविंद्र नाथ महतो ने वरिष्ठ पत्रकार सुनिल कुमार सिंह के निधन पर प्रकट किया गहरा शोक

5/11/2021 8:14:57 PM

 

रांचीः झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने विधानसभा के प्रेस सलाहकार समिति के सदस्य, एवं आज अखबार के वरिष्ठ पत्रकार सुनिल कुमार सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है।

महतो ने मंगलवार को कहा कि उनके आकस्मिक निधन के समाचार से दुखी हूं। वे मृदुभाषी और शालीन व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि वह ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति मिले तथा शोकाकुल परिवार को इस विकट घड़ी में ईश्वर दु:ख सहने की शक्ति दें।

Content Writer

Diksha kanojia