BJP नेता नूपुर शर्मा के बयान को लेकर रांची में विरोध प्रदर्शन हुआ हिंसक, कई पुलिसकर्मी घायल

6/10/2022 4:28:54 PM

 

रांचीः भाजपा नेता नूपुर शर्मा के बयान का राजधानी रांची के मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी विरोध किया। बयान के विरोध में रांची के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद रखा गया। बंद के कारण रांची के डेली मार्केट में सैकड़ों दुकानें बंद रही। इस बीच भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हवाई फायरिंग भी करनी पड़ी।

पुलिस ने जब लाठीचार्ज किया तो भीड़ की ओर से पत्थर चलाए गए। पत्थरबाजी में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी। भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज के बाद हवाई फायरिंग की। उसके बाद ही भीड़ पर काबू पाया जा सका। वहीं मुस्लिम समुदाय से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि नेता अपने विवादित बयानों से देश का माहौल खराब कर रहे हैं। ऐसे में हमारा विरोध करना बिल्कुल जायज है।
 

Content Writer

Nitika