BJP नेत्री नूपुर शर्मा के आपत्तिजनक बयान के खिलाफ रांची में विरोध शुरू, पुलिस ने भीड़ को किया नियंत्रित

Friday, Jun 10, 2022-04:07 PM (IST)

 

रांचीः भाजपा नेत्री नूपुर शर्मा के द्वारा दिए गए आपत्तिजनक बयान के खिलाफ उत्तर प्रदेश के बाद अब रांची में विरोध शुरू हो गया। रांची के मेन रोड में पुलिस के द्वारा फायरिंग कर भीड़ को नियंत्रित करने का प्रयास किया गया है। इस दौरान चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
PunjabKesari
दरअसल, राजधानी रांची के मेन रोड स्थित इकरा मस्जिद से लेकर डेली मार्केट तक की दर्जनों दुकानें बंद रखी गई है। इसके अलावा अन्य मुस्लिम बहुल इलाकों में भी दुकानें बंद है। इसमें हिंदपीढ़ी, पुंदाग आदि क्षेत्र शामिल है, जबकि जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन किया गया।
PunjabKesari
बता दें कि उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज को लेकर शुक्रवार को भी हालात तनावपूर्ण देखने को मिले हैं। यूपी में पुलिस ने पहले से अलर्ट जारी कर दिया था। इसी कड़ी में कानपुर में धारा 144 लागू की गई।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static