BJP कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन

9/9/2021 2:42:07 PM

 

रांचीः भाजपा विधायकों ने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज को लेकर रांची में विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

झारखंड विधानसभा में नमाज के लिए कमरा आवंटित किए जाने को लेकर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची में विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान भाजपा विधायक ने कहा कि बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर जिस तरह हेमंत सोरेन सरकार ने गुंडागर्दी करवाई, वो बहुत दुखद है।

वहीं भाजपा विधायक ने कहा कि जानबूझकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करवाया गया। हमारे कार्यकर्ता पूरे राज्य में काला दिवस मना रहे हैं। हम किसी भी हालत में आज सदन नहीं चलने देंगे।

बता दें कि झारखंड विधानसभा में नमाज अदा करने के लिए कमरा आवंटित किए जाने के फैसले के खिलाफ मुख्य विपक्षी दल भाजपा की ओर से बुधवार को विधानसभा मार्च किया गया। विधानसभा की ओर बढ़ रहे भाजपा कार्यकर्त्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

Content Writer

Nitika