प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता बोले- रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में बेरमो उपचुनाव में की बूथ स्तर की तैयारी पूरी

10/21/2020 2:36:32 PM

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के वित्त मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में पार्टी नेताओं ने बेरमो विधानसभा उप चुनाव को लेकर कमान संभाल ली है।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दुबे ने सोमवार को बताया कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह के मार्गनिर्देशन और प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में बेरमो विधानसभा उपचुनाव को लेकर पार्टी के सभी मंत्रियों, विधायकों, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, जोनल को-ऑडिर्नेटर समेत अन्य पार्टी नेताओं को क्षेत्रवार जिम्मेवारी सौंपी गई है। उपचुनाव को लेकर सभी नेताओं-कार्यकर्त्ता संबंधित क्षेत्र में पहुंच कर कैंप कर रहे है। पार्टी नेताओं की ओर से बूथ स्तर संगठनात्मक तैयारी और मतदान के दिन अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए व्यापक स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है।

दुबे ने कहा कि उप चुनाव में केंद्र सरकार द्वारा लाए गए जनविरोधी कृषि सुधार कानून, श्रमिक कानून तथा हाथरस घटना के खिलाफ आक्रोश देखने को मिलेगा। इसके अलावा जिस तरह से केंद्र सरकार ने कोरोना संकटकाल में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए राज्य सरकार के बैंक खाते से 1417 करोड़ रुपए डीवीसी के बकाया भुगतान के नाम पर निकाल लिया, वह भी चुनाव में प्रमुख मुद्दा बनेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static