VIDEO: Lohardaga Sadar Hospital से इलाज के दौरान गर्भवती मरीज वार्ड से गायब, मचा हड़कंप

2/8/2023 1:02:05 PM

लोहरदगाः झारखंड के लोहरदगा जिले के सबसे बड़े सरकारी हॉस्पिटल सदर अस्पताल में इलाज के लिए आई गर्भवती महिला बिना डिस्चार्ज स्लिप के वार्ड से गायब हो गई। खोजबीन करने के बाद सिविल सर्जन ने एसडीओ को सूचना दी। सदर थाना पहुंचकर आगे की कार्रवाई के लिए एफआईआर दर्ज कराया। वहीं प्रसव के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल में भर्ती हुई एक महिला के लापता होने के बाद सदर अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। महिला के लापता होने को लेकर महिला के स्वजनों ने बवाल किया... जिसके बाद सदर अस्पताल में हड़कंप मच गया। 

Content Editor

Swati Sharma