चुनाव ड्यूटी से लौटे पुलिसकर्मी ने ASI की गोली मारकर की हत्या, 10 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी ने किया सरेंडर

Thursday, Jun 06, 2024-11:41 AM (IST)

लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां एक पुलिसकर्मी ने एएसआई की गोली मारकर हत्या कर दी। करीब साढ़े 10 घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी पुलिसकर्मी ने सरेंडर किया।

मामला जिले के सोनाहातू थाना क्षेत्र के बिरडीह गांव का है। जानकारी के मुताबिक यहां एक पुलिसकर्मी आनंद सिंह मुंडा ने अपनी पत्नी और बच्चों को घर में बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस जवान आनंद सिंह ने लोकसभा चुनाव में ड्यूटी खत्म कर वापस लौट रहे असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह को गोली मार दी। जिससे धर्मेंद्र सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस आनंद सिंह मुंडा मानसिक रूप से बीमार है। वह लोहरदगा में एसपी कोठी के पीछे किराए के मकान में रहता था। कुछ दिन पहले उसकी बेटी, बेटा और पत्नी गर्मी की छुट्टी में वहां आए थे। इस दौरान आनंद सिंह मुंडा चुनाव ड्यूटी के लिए गिरिडीह, दुमका, बोकारो, लोहरदगा चले गए जहां से वह वापस लौटे थे।

घटना के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर अपने साथ ले ही जा रही कि तभी मृत असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के परिजन भड़क गए और उन्होंने आरोपी पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करने की कोशिश की। कहा जा रहा है कि आरोपी और मृतक के बीच मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं, 10 घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Khushi

Related News

static