धनबाद में किशोर सुधार गृह से पुलिस ने जब्त किया स्मार्टफोन, चाकू और सरिया

Monday, Apr 12, 2021-11:13 AM (IST)

धनबादः जिला प्रशासन और पुलिस की एक टीम ने धनबाद में किशोर सुधार गृह में छापा मार कर 11 स्मार्टफोन, चार चाकू, दो कैमरा और सरिया जब्त किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भुदा स्थित सुधार गृह में दोषी और विचाराधीन किशोरों के बीच अक्सर झड़प होने की खबरों के मद्देनजर शनिवार रात छापा मारा गया। अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान 11 स्मार्टफोन, चार चाकू, दो कैमरा, सरिया जब्त किया गया। सूत्रों ने बताया कि धनबाद के इस सुधार गृह में फिलहाल करीब 85 किशोरों को रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

static