पुलिस ने कुएं से बरामद किया युवक का शव, हत्या की जताई जा रही आशंका

10/25/2022 6:55:16 PM

रांचीः झारखंड के रांची जिले के रातू थाना क्षेत्र के झखराटांड़ बिरसा चौक स्थित एक कुएं से पुलिस ने सोमवार की दोपहर एक युवक का शव बरामद किया।

पुलिस के अनुसार शव की शिनाख्त पतरातू थाना क्षेत्र के सौंदा बस्ती के रहने वाले सुखदेव साव के रूप में हुई। फिलहाल वह झखराटांड़ में किराए के मकान में रहकर साइकिल से जलावन कोयला बेचने का काम करता था। स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कुएं से बाहर निकलवाया। जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमाटर्म के लिए रिम्स भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

Content Writer

Diksha kanojia