पुलिस ने भारी मात्रा में बरामद किया डोडा, दो तस्कर गिरफ्तार

4/4/2021 4:50:23 PM

 

रांचीः झारखंड में रांची जिले के नामकुम थाना क्षेत्र से पुलिस ने 100 किलोग्राम डोडा चूर्ण के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) नौशाद आलम ने शनिवार को बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि नामकुम के बंदुआ के निकट एक वाहन से डोडा की तस्करी की जा रही है।

सूचना के बाद पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) नीरज कुमार के नेतृत्व में बंदुआ गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरु की गयी। आलम ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान एक चालक वाहन को सड़क किनारे छोड़कर भागने लगा।

इसी क्रम में चेकिंग कर रहे पुलिसकर्मियों ने कुछ दूरी तक पीछा कर वाहन चालक और तस्कर को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान वाहन से करीब सौ किलोग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया गया है।

Content Writer

Diksha kanojia